हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
श्री गुरु गोविन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में आज “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एन.एस.एस. इकाई द्वारा नगर परिषद पांवटा साहिब के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य जगदीश चौहान ने पौधा रोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “महाविद्यालय परिसर में इतनी बड़े स्तर की वृक्षारोपण मुहिम एक ऐतिहासिक पहल है। लगाए गए पौधों की नियमित सुरक्षा और सिंचाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर समाज को हरित संदेश दे सकें।
एन.एस.एस. इकाई प्रभारी डॉ. अरुण ने कार्यक्रम का संचालन किया।अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं मैदान में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में हरित चेतना का संदेश फैलाना है। इस अवसर पर प्रो. प्रतिभा चौधरी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, एन.एस.एस. स्वयंसेवक एवं नगर परिषद पांवटा साहिब के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से विनोद कुमार, जिला समन्वयक (एस.बीएम) ने भी इस पहल में भाग लेकर सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
