हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए Inner Wheel Club Paonta Sahib द्वारा निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को सिविल हॉस्पिटल, पांवटा साहिब में आयोजित होगा।शिविर में 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तथा 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे से जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच के साथ-साथ मैमोग्राफी (Mammography) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. कंचन खेरा और को-चेयरमैन अंजू वर्मा हैं। वहीं क्लब की अध्यक्ष रितु गुप्ता, सचिव चारुल गोयल और कोषाध्यक्ष सुप्रिया खुराना सहित अन्य सदस्य इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। आयोजकों ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से अपील की है कि वे इस निःशुल्क जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं, ताकि किसी भी गंभीर बीमारी का समय पर पता लगाया जा सके।
