हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय की अंडर-19 शतरंज टीम ने लगातार चौथी बार जिला स्तर पर विजेता बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। शतरंज टीम में चिराग फांडा, शौर्य अग्रवाल,प्रणव राजेश कालेपती,भुवन चौहान इनमें से चिराग फांडा, शौर्य अग्रवाल और प्रणव राजेश कालेपती को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चुना गया। बैडमिंटन टीम: अंडर-14 बैडमिंटन टीम (बॉयज) ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनकर स्कूल को गौरवान्वित किया।

विहान गोयल, श्रेयांश और आर्यां चौहान को राज्य स्तरीय बैडमिंटन टीम के लिए चुने गए है। अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जुड़ो, ताइक्वांडो, मुक्केबाजी और कुराश में भी विद्यार्थियों ने पदक हासिल किए हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, डायरेक्टर गुरमीत कौर नारंग और सीनियर प्रिंसिपल अभिषेक शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।
