हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के शमशेरपुर निवासी मीनाक्षी गोयल पत्नी अजय गोयल का गत 13 अप्रैल 2026 को हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया था। उनके परिजनो द्वारा उनकी आत्मिक शांति के लिए दिनांक 24 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को स्थानीय ज्ञानचंद गोयल धर्मार्थ भवन तारूवाला में एक शोक सभा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें दोपहर 12:00 बजे ब्रह्मभोज दोपहर बाद 2 बजे से 3 बजे तक रस्म पगड़ी होगी। गौरतलब है कि मीनाक्षी गोयल बेहद हंसमुख प्रवृत्ति की महिला थी तथा वर्तमान में शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रही थी।