हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
ठुंडू विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक भटाड़ गांव में आयोजित की गई। इस बैठक में ठुंडू के अलावा सभी इकाइयों के गठन और व्यवस्थाओं के अलावा इकाइयों को और अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के मुख्य बिंदु, ठुंडू बिरादरी के मेलजोल समारोह का आयोजन ठुंडू बनारसी के मूल स्थान हमाल परगना के गांव ठुंडना पर करने पर सहमति बनी। आयोजन की तिथि 2 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे तय की गई है।
समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठुंडू और वरिष्ठ उपाध्यक्ष चत्तर ठुंडू ने सभी से इस समारोह में शामिल होने की अपील की है। ठुंडू विकास समिति ठुंडू घाटी के विकास और समुदाय के कल्याण के लिए काम करती है। समिति का उद्देश्य ठुंडू घाटी के लोगों को एकजुट करना और उनके हितों की रक्षा करना है। कार्यक्रम में उपस्थित धर्मेंद्र ठुंडू (अध्यक्ष) चत्तर ठुंडू (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) दलीप ठुंडू (उपाध्यक्ष) रमेश ठुंडू (उपाध्यक्ष) नरेंद्र ठुंडू धर्म सिंह ठुंडू (पूर्व सचिव) अध्याप्ति सिंह (कफोटा इकाई के अध्यक्ष) सुरेश कुमार (सचिव) आदि मौजूद रहे।
