हिमवंती मीडिया/शिमला

राज्य स्तरीय पशु चिकित्सालय शिमला के सौजन्य से जुन्गा में पशु मित्र भर्ती के 14 पदों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया गया । वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अक्षय धवन ने बताया कि पशु मित्र के 14 पदों के लिए 62 युवाओं ने आवेदन किया था जिसमें से 53 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षण के भाग लिया था।

इस शारीरिक दक्षता परीक्षण में 28 पुरूष युवाओं में से 23 ने और 25 महिला युवतियों में से 18 से यह टेस्ट उतीर्ण किया। डॉ0 धवन में इस शारीरिक दक्षता परीक्षण में सकारात्मक सहयोग देने के लिए नायब तहसीलदार जुन्गा राजेंद्र शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश शर्मा के अतिरिक्त लोक निर्माण, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया गया है।