हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
जिला सिरमौर प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में जय प्रकाश (जेबीटी) को जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। जीत के बाद, नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष जय प्रकाश और उनकी टीम ने हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निदेशक नसीमा बेगम के निवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। नसीमा बेगम को क्षेत्र की एक कर्मठ और प्रभावशाली नेता माना जाता है, जो निरंतर परिश्रम और सक्रियता से कांग्रेस पार्टी की जड़ों को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने हमेशा शिक्षा और शिक्षकों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय प्रकाश और उनकी टीम ने नसीमा बेगम को संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। नसीमा बेगम ने सभी पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी और कहा कि यह विजय न केवल अध्यापक समाज की है, बल्कि शिक्षा की भी जीत है। नसीमा बेगम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा शिक्षा और शिक्षकों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कार्यकारिणी से अपेक्षा जताई कि वे अध्यापकों की समस्याओं को दूर करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
