हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
किड्स पैराडाइज स्कूल में क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया। बता दे कि इस उपलक्ष पर स्कूल को बेहद तरीके से सजाया। स्कूल में सभी क्लास के बच्चों ने क्रिसमस गीतों पर नृत्य किया। वहीं सभी बच्चों ने अपने हाथों से क्रिसमस ट्री भी बनाया।
इस अवसर पर सभी बच्चे अपने साथ पेस्ट्री तथा कई तरह के स्नैक्स लेकर आए थे। वही स्कूल के अध्यापक विशाल ने सभी बच्चों का सेंटा बनाया और उन्होंने बच्चों को उपहार बांटे। स्कूल की डायरेक्टर चारुल गोयल ने सभी को क्रिसमस दिवस पर शुभकामनाएं दी। अंत में उन्होंने सभी बच्चों के साथ क्रिसमस केक काट कर खुशियां मनाई।