हिमवंती मीडिया/शिमला
हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगारों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में हिम हुड्डा की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 347 पद समाप्त कर दिए हैं और मुख्य अभियंता के पद को समाप्त करके एडवाइजर का पद सृजित किया है। इससे प्रदेश के बेरोजगारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है और पदोन्नति की उम्मीद में बैठे हिम हुड्डा के कर्मचारियों के भविष्य के साथ भी अन्याय हुआ है। हिम हुड्डा में 347 पद समाप्त किए गए हैं।
मुख्य अभियंता के पद की मुख्य अभियंता के पद को समाप्त करके एडवाइजर का पद सृजित किया गया है। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में वर्षों से चल रहे हिम हुड्डा के मंडल कार्यालय को घुमारवीं ले जाने का फैसला किया गया है। विनय गुप्ता ने सरकार के इस फैसले की घोर निंदा की है और कहा है कि इससे बेरोजगार युवाओं और हिम हुड्डा के कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।
