हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में जिला स्तरीय अंडर 14 बालिका खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमे अरिकेश जंग बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनके साथ क्षेत्र के कई विशिष्ठ लोग भी पहुंचे। जिला सिरमौर के कई खिलाड़ी आए जिन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना दम खम दिखाया। इस दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, खो खो ओर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बता दें कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में सतोन ब्लॉक से राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानल की टीम विजेता रही। ओर पांवटा ब्लॉक उपविजेता रहा।कबड्डी में संगडाह ब्लॉक विजेता ओर उपविजेता रोनहाट ब्लॉक रहा।

वहीं, खो खो में पांवटा ब्लॉक विजेता रहा। वॉलीबॉल में नौहराधार विजेता ओर उपविजेता राजगढ़ रहा। शिवपुर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र धीमान ने कहा कि उन्हें इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला। और स्कूल प्रशासन यह प्रयास किया कि इस प्रतियोगिता को शानदार ढंग से करवाया जाए। उन्होंने अपने पूरे स्टाफ सहित आए हुए अतिथियों का भी धन्यवाद जताया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि अरिकेश जंग ने बताया कि खेल कूद से विद्यार्थियों का मानसिक और शारीरिक विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि खेल खेलेंगे तभी देश नशे से भी दूर रहेंगे युवा। साथ ही उन्होंने स्कूल प्रशासन को शानदार आयोजन के लिए भी बधाई दी।
