हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

शहीद आशीष कुमार की बहन के शादी समारोह में भाई की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। यह अनूठी मिसाल भाईचारे और सैन्य सौहार्द की भावना को दर्शाती है। शहीद आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) के विवाह उत्सव पर सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बहन को सम्मानित किया। सैनिकों ने बहन को बैंक में सावधि जमा (एफडी) के रूप में प्रशंसा शहीद की प्रति भेंट की।

भूतपूर्व सैनिक संगठन ने शगुन और स्मृति चिन्ह भेंट किया।सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों ने बहन को उनके ससुराल तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर बटालियन के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश में सेवारत थे और 27 अगस्त 2024 को “ऑपरेशन अलर्ट” के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हवलदार राकेश कुमार, नायक रामपाल सिंह, नायक मनीष कुमार, ग्रिनेडियर अभिषेक, ग्रिनेडियर आयुष कुमार और अन्य सैनिक और भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सूबेदार मेजर करनैल सिंह, हरिंदर सिंह, ओमप्रकाश चौहान और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।