हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
12 सितंबर को रोटरी सखी पांवटा ने हिंदी दिवस और हिंदी पखवाड़ा मनाया। इस अवसर पर छह अध्यापकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश बटारा रहे। जिन अध्यापकों को सम्मानित किया गया उनके नाम है: ओमप्रकाश शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया, राजेश चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता, अनिल तोमर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलोड, नरेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी, अनिल कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरला,अंजना कुमारी राजकीय प्राथमिक पाठशाला गोरखुवाला। इन अध्यापकों को राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। क्लब की अध्यक्षता अंजलि सिंगला ने बताया कि अध्यापकों का समाज में अनुकरणीय योगदान रहता है। समाज का प्रलय और प्रगति अध्यापकों के हाथ में है। और अध्यापक दिवस के सप्ताह पर अध्यापकों का सम्मान करना क्लब का सौभाग्य है। इस दौरान रोटरी क्लब की ओर से अंजलि सिंगला, डॉ नीना सबलोक, सोनिया भाटिया, कृष्ण खन्ना, मीनाक्षी रहल, स्कूल के प्रधानाचार्य तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
