हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी पांवटा साहिब और तिरुपति ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आज सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में टीबी मरीजों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए प्रोटीन पाउडर और मल्टीविटामिन्स दिए। इस अवसर पर रोटरी पांवटा साहिब के अध्यक्ष अंशुल गोयल, रोटरी सदस्यों तथा तिरुपति ग्रुप की ओर से जगदीश और संजय ने यह सामग्री डॉ. के.एल. भगत, डॉ. ए.वी. राघव और उनकी टीम को सौंपी। अस्पताल के डॉक्टरों ने रोटरी पांवटा साहिब और तिरुपति ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से दोनों संस्थाएं लगातार इस प्रकार की सामाजिक सेवा कर रही हैं, जिससे टीबी मरीजों को काफी सहायता मिल रही है और मरीजों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। कार्यक्रम के दौरान रोटरी पांवटा साहिब के प्रधान अंशुल गोयल, सचिव शांति स्वरूप गुप्ता, सदस्य राहुल गर्ग, गुरप्रीत सिंह, सुमेश वर्मा, गौरव खपरा, प्रशांत आर्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं अस्पताल की ओर से डॉ. के.एल. भगत, डॉ. देओल, डॉ. ए.वी. राघव, अन्य डॉक्टर, कर्मचारीगण और आशा वर्कर्स भी मौजूद रहे।
