हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखुवाला में आज मेगा पीटी.एम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य देवानंद तोमर ने की। शिक्षा संवाद में संबोधन करते हुए अर्थशास्त्र प्रवक्ता बृजवाला ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापक और अभिभावक दोनों का बराबर सहयोग होना चाहिए।

वहीं प्रवक्ता वाणिज्य धनवीर सिंह चौहान ने बच्चों को SWIFT CHAT APP के द्वारा अभ्यास हिमाचल पर रजिस्ट्रेशन और कार्य करने की पद्धति के बारे में अवगत करवाया सभी अभिभावकों और अध्यापकों ने इस मेगा पीटी.एम में अपनी पूर्ण सहभागिता दर्ज करवाई और छात्रों के मूल्यांकन और अच्छे शैक्षणिक स्तर पर भी चर्चा की गई।