हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

आंज भोज क्षेत्र के समाजसेवी मनीष तोमर ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला नघेता में स्कूल ड्रेस वितरित की। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी के साथ ही आगे बढ़ता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जितना हो सकेगा इस तहत की सेवा जारी रखूंगा। इससे पहले भी उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता के अलावा कांगड़ा, सालवाला गिरीबस्ती और भैला आदि स्कूलों में भी ड्रेस वितरित की। इसके अलावा कई जगह इस तरह की मदद की है। और खेलकूद प्रतियोगिता और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी मदद करने को तैयार रहते है।