हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के राजकीय उच्च विद्यालय बहराल में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर शानदार अंक हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में सुखमनीत कौर व लक्की ने 531 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनुज ने 509 अंक लेकर द्वितीय तथा साक्षी ने 486 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के पूर्व मुख्याध्यापक जीवन प्रकाश जोशी, कार्यवाहक मुख्याध्यापिका नरेन्द्र कौर, मनवीर कौर, मीनाक्षी राजपूत, सरोज, शशि, सुभाष कुमार, विरेंद्र शर्मा, पंचायत सचिव विनोद ठाकुर तथा रविंद्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएमसी प्रधान केहर सिंह व अर्जुन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
