हिमवंती मीडिया/हिमाचल प्रदेश
भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली और बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर राखी बांधी। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।त्योहार को लेकर बाजारों में भी विशेष चहल-पहल रही। रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में रक्षाबंधन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करने वाला त्योहार है। दूर रहने वाले भाई-बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
