हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, पांवटा साहिब में आभासी शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस छात्र समन्वयक साक्षी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, अध्यापकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत हुआ। लगभग 50 स्वयंसेवक इस ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े और अपनी सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि, डॉ. जगदीश चौहान ने स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल 5 सितम्बर को ही नहीं, बल्कि वर्ष के प्रत्येक दिन स्मरणीय हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे सदैव अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को याद रखें और जीवन में उतारें। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार दफ्राइक ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्राचार्य डॉ. चौहान तथा सभी अध्यापकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाने के लिए डॉ. विम्मी रानी, प्रो. सुलक्षणा शर्मा, डॉ. दिपाली भंडारी, डॉ. उषा जोशी, प्रो. दीपा, डॉ. के. आर. तोमर, प्रो. सुनील, डॉ. पूजा, डॉ. संदीप एवं प्रो. हरदेई की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उनकी सहभागिता ने इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया। समारोह का समापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार दफ़राई ने शिक्षकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन समाज के सच्चे मार्गदर्शकों हमारे शिक्षकों को समर्पित एक यादगार श्रद्धांजलि बन गया।