हिमवंती मीडिया/मनाली
पुलिस थाना मनाली की टीम ने गश्त/ नाकाबंदी के दौरान फस्ट स्नो गैलरी, सोलंग नाला के समीप एक ट्रक (HP 30B-2006) को संदेह के आधार पर जांच हेतु रोका । तलाशी के दौरान वाहन से *रॉयल स्टैग ब्रांड की 100 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 1,200 बोतलें)* बरामद हुई, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा था।
इस संबंध में वाहन चालक चेत राम (46 वर्ष) पुत्र बिक्रम जीत निवासी गांव घर्ट गाड डाकघर चनौन तहसील बंजार जिला कुल्लू के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है । बरामद शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य तथा इस अवैध तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में जांच जारी है।
