हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में चलने वाले सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में चौथे दिन प्रोजेक्ट कार्य के तहत आज गांव हीरपुर के पंचायत घर तथा गांव के मंदिर के आसपास साफ सफाई का कार्य किया। कार्यक्रम अधिकारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि छात्राओं द्वारा गांव वासियों को नशा उन्मूलन के विषय में भी अवगत कराया गया ,तथा पर्यावरण स्वच्छता की जानकारी भी दी। छात्राओं ने झाड़ियां इत्यादि काटी ओर पॉलीथिन हटाए गए साथ ही गांव वासियों को किशोर पोषाहार की जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छात्राओं ने इससे पहले विद्यालय में पानी की टंकियां हर्बल गार्डन और देईजी साहब के मंदिर की सफाई बस स्टैंड की सफाई की। इस दौरान प्रधानाचार्य एम आर वर्मा ने बताया कि स्वयंसेवी बहुत तत्परता से काम कर रहे हैं। प्रोजेक्ट कार्य में विद्यालय के प्रवक्ता रमेश चौहान, अर्चना शर्मा जेपी तोमर, नरेंद्र भी कार्यक्रम अधिकारी रमेश भारद्वाज के साथ रहे।
