हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
नगर परिषद श्री पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 6 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। स्वच्छ छवि, शिक्षित और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली पूर्व पार्षद इंदरप्रीत कौर ने इस बार फिर वार्ड पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की है। आपकी बहन, बहू एवं बेटी’ के रूप में जनता के बीच पहुंची इंदरप्रीत कौर को इस बार चुनाव चिन्ह ‘कुर्सी’ आवंटित हुआ है। उन्होंने वार्डवासियों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।इंदरप्रीत कौर ने कहा, “मेरे लिए यह चुनाव नहीं, जनसेवा का संकल्प है। पार्षद रहते हुए मैंने ईमानदारी और निष्ठा से काम किया है। बड़े वादों के बजाय रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान पर फोकस रहा है।” उन्होंने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और संपूर्ण विकसित बनाने का प्रण लिया है। इंदरप्रीत कौर ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए बताया कि सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, पानी, बिजली, स्ट्रीट लाइट, गलियों-सड़कों का निर्माण *सुरक्षा*: महिलाओं-बुजुर्गों की सुरक्षा, CCTV कैमरे, बंदरों के आतंक से छुटकारा *विकास कार्य*: सामुदायिक भवन, सीवरेज और बरसाती पानी की निकासी सामाजिक सरोकार*: सामाजिक पेंशन, युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर वार्ड-6 के मतदाताओं को ‘देव तुल्य’ बताते हुए इंदरप्रीत कौर ने कहा कि वे दिन-रात जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगी। उन्होंने लोगों की आवाज सुनने, सम्मान करने और हर समस्या का समाधान करवाने का वादा किया। पूर्व में पार्षद रह चुकीं इंदरप्रीत कौर के अनुभव और मिलनसार स्वभाव को देखते हुए वार्ड में उनके समर्थन में माहौल बनता दिख रहा है। अब देखना होगा कि 6 नंबर वार्ड की ‘कुर्सी’ किसे मिलती है।
