हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में यमुना करुणा संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ने की। बैठक में महासचिव द्वारा पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में संस्था के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विषय भी सदस्यों के समक्ष रखे गए। बैठक में जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
इस दौरान दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध करवाने तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। संस्था की ओर से बताया गया कि जरूरतमंद लोगों को मशीन एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चर्चा हुई। स्थानीय स्तर पर क्लिनिक और मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
