हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में तिब्बती सेटलमेंट कार्यालय (CTA) की ओर से परम पावन 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के अवसर पर 6 जुलाई को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से सामुदायिक भवन में शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अतिथि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के द्वारा हुआ।इसके बाद सम्बोटा तिब्बती विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय एवं तिब्बती राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। सभी उपस्थित लोगों को पारंपरिक बटर टी और मीठे चावल दिए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा केक काटकर परम पावन दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सेटलमेंट अधिकारी गेलेक जामयांग काशाग (कैबिनेट) का संदेश पढ़ेंगे, जबकि तिब्बती संसद-इन-एग्जाइल का संदेश भी सुनाया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री त्सेरिंग डोलकर को “कम्पैशन अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया। यह सम्मान पूर्व विधायक किरनेश जंग के हाथों प्रदान किया। इसके अलावा विभिन्न कैंप लीडरों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक किरनेश जंग, इंडो-तिब्बतन फ्रेंडशिप सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खुराना सहित कई विशिष्ट अतिथि अपने विचार साझा करेंगे। इसके बाद सम्बोटा तिब्बती विद्यालय के विद्यार्थियों एवं अन्य सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई।
