हिमवंती मीडिया/चंडीगढ़(एस एस गौतम)
राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सरोकार और सकारात्मक पत्रकारिता को समर्पित समाचार क्यारी मीडिया समूह एक बार फिर पंचकूला की पावन धरा पर मीडिया महाकुंभ 2026 एवं राष्ट्र गौरव अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन मात्र एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले गुमनाम नायकों को पहचान दिलाने का एक सशक्त और प्रेरणादाई मंच है। करीब 29 वर्षों की बेमिसाल पत्रकारिता यात्रा तय कर चुका समाचार क्यारी मीडिया समूह हर वर्ष की तरह इस बार भी उन व्यक्तित्वों, संस्थानों और संगठनों को सम्मानित करेगा, जिन्होंने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ समाजसेवा को अपना जीवन उद्देश्य बनाया है।
राष्ट्र गौरव अवार्ड उन व्यक्तित्वों और संस्थाओं को समर्पित है, जो अपने कर्मों से भारत को मजबूत, सुरक्षित, स्वच्छ, शिक्षित और सशक्त बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं। यह सम्मान उन हाथों को नमन है, जो शोर-शराबे से दूर रहकर चुपचाप राष्ट्र की नींव को मजबूत करते हैं। मीडिया महाकुंभ देशभर के पत्रकारों, मीडिया संस्थानों, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों का ऐसा राष्ट्रीय संगम है, जहां राष्ट्रहित, समाजहित और सकारात्मक पत्रकारिता पर गंभीर मंथन होता है। यह मंच मीडिया की जिम्मेदार भूमिका, उसकी शक्ति और उसकी सामाजिक जवाबदेही को मजबूती से रेखांकित करता है।इन विशिष्ट वर्गों को किया जाएगा सम्मानित राष्ट्र गौरव अवार्ड 2026 एवं मीडिया महाकुंभ 2026 के अंतर्गत विशेष रूप से सम्मानित किए जाएंगे भारतीय सेना (थल, जल, वायु) में सेवारत सैनिकों के परिवार, शहीद परिवार, जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया श्रेष्ठ भारत निर्माण को संकल्पित विशिष्ट नागरिक भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बाल मजदूरी व बाल अपराध रोकने में जुटे संगठन नारी सशक्तिकरण हेतु कार्यरत संस्थाएं व मंच स्वच्छता अभियान से जुड़े संगठन — कचरा प्रबंधन, स्वच्छ गली-मोहल्ला, गांव व शहर निर्माण बेरोजगारी दूर करने में सक्रिय लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूह
समाचार क्यारी मीडिया समूह का यह आयोजन “राष्ट्र प्रथम” की भावना को समर्पित है। यह मंच उन लोगों को सामने लाने का प्रयास है, जो निस्वार्थ भाव से देश और समाज के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों से दूर रह जाते हैं। संदेश बिल्कुल स्पष्ट है राष्ट्र सेवा केवल सीमाओं पर नहीं,,समाज सेवा भी राष्ट्र सेवा है। राष्ट्र गौरव अवार्ड 2026 के लिए नामांकन लिंक के ओपनिंग समारोह का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीनियर सिटीज़न काउंसिल चंडीगढ़ के अध्यक्ष एस.सी. अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतीकात्मक रूप से नामांकन लिंक लॉन्च कर आयोजन को शुभकामनाएं दीं। नामांकन प्रक्रिया के शुभारंभ के साथ ही देशभर से समाजसेवियों, संस्थाओं, पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।राष्ट्र गौरव अवार्ड 2026 एवं मीडिया महाकुंभ 2026 न केवल सम्मान का मंच है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा, संकल्प और सकारात्मक बदलाव का मजबूत संदेश भी है।
