हिमवंती मीडिया/नाहन
हिमाचल प्रदेश के जाने-माने मुस्लिम व अल्पसंख्यक समाज के नेता व हिमाचल में मुस्लिम समाज को एक अलग पहचान दिलाने वाले समाज सुदृढ़ नागरिक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम मोहम्मद दीदान अब हमारे बीच नहीं रहे। आज सुबह यानी दिनांक 20 6 2026 को नाहन में उनके आवास पर अचानक उनका निधन हो गया। स्व नसीम मोहम्मद दीदार लंबे समय तक ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में वह पिछले काफी समय से प्रदेश के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे थे। सिरमौर जिला के साथ साथ पूरे प्रदेश में एक विशेष पहचान रखने वाले नसीम मोहम्मद दीदार हमेशा दीन दुखियों की सेवा व मदद करने मे अग्रणी रहे वन विभाग में लंबे कार्य के बाद सेवानिवृत होने के बाद वह समाज के लिए समर्पित रहे। आज हिमाचल प्रदेश ने एक समाज सेवक व मुस्लिम समाज का मार्गदर्शक को दिया है। एडवोकेट शकील अहमद शेख ने बताया कि स्व दीदान की अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे उनके निवास गुन्नू घाट नहान से शुरू होगी।
उसके पश्चात जामा मस्जिद कच्चा टैंक में नमाज अदा करने के बाद कच्चा टैंक कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। हिमवंती परिवार से दिवगंत नसीम मोहम्मद दीदार के काफी पुराने संबंध रहे हैं और हिमवंती समाचार पत्र में उनके अनेकों लेख रचनाएं एवं खबरें छपती रही है ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवगंत को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
