पांवटा साहिब में शोक: हृदय गति रुकने से मीनाक्षी गोयल का निधन…

पांवटा साहिब के शमशेरपुर क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। मीनाक्षी गोयल (उम्र लगभग 53 वर्ष), पत्नी अजय गोयल, का बीती रात हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीनाक्षी गोयल शिक्षा विभाग में कार्यरत थीं और हाल ही में रामपुर घाट स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात हुई थीं। वे अपने व्यवहार और कार्यशैली के लिए जानी जाती थीं । वह अपने पीछे दो बच्चे, बुजुर्ग सास, पति को रोता बिलखता छोड़ कर चली गई।

बताया जा रहा है कि उनके पति अजय गोयल एक वर्ष पूर्व ही कोऑपरेटिव बैंक से मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार पर इस दुखद घटना का गहरा असर पड़ा है।

मीनाक्षी गोयल का अंतिम संस्कार आज दोपहर लगभग 12:30 बजे स्वर्ग धाम, पांवटा साहिब में गया।
हिमवंती मीडिया की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि वे उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शिक्षा जगत से जुड़े अजय शर्मा पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने भी गहरा शोक प्रकट किया तथा इसे शिक्षा जगत के लिए आपूर्णिय क्षति बताया।