हिमवंती मीडिया/ददाहू

ददाहू, सिरमौर में कांविजीनियस , STARS, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और समग्र शिक्षा के संयुक्त प्रयास से निरंतर एवं समग्र मूल्यांकन (CCE) कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 17 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चली और इसमें संगड़ाह व ददाहू ब्लॉक के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिक्षकों को दक्षता आधारित मूल्यांकन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के सुझावों को शामिल करने के लिए प्रशिक्षित करना। अनामिका पोरवाल (मास्टर ट्रेनर) और पूरण ठाकुर (जिला टीम समन्वयक) द्वारा दिया गया। लगभग 400 शिक्षकों ने भाग लिया, जिनमें JBT, TGT और PGT शामिल थे।

शिक्षकों को आकलन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इंटरएक्टिव टूल्स के माध्यम से समझाया गया। शिक्षकों ने ज्ञान, समझ और अनुप्रयोग (KUA) के आधार पर प्रभावी प्रश्न पत्र बनाने पर चर्चा की और समूह में प्रश्न पत्र का निर्माण किया। यह प्रयास हिमाचल प्रदेश में STARS परियोजना के अंतर्गत शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों की क्षमता-विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता-विकास करना है ताकि वे विद्यार्थियों की समग्र प्रगति और विकास में सहायक हो सकें। इस कार्यशाला में नाहन से DIET समन्वयक एकता जी और राजकुमार शर्मा जी ने भी भाग लिया और शिक्षकों से उनके अनुभव जाने और उन्हें प्रोत्साहित किया। मास्टर ट्रेनर अनामिका के ज्ञान की प्रशंसा की गई और उनके प्रयासों को सराहा गया।