हिमवंती मीडिया/शिमला
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा का दसवी परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने बताया कि इस पाठशाला के 32 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिनमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए। इस परीक्षा में मुस्कान ने 91.29 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जबकि भावना और दिव्यांश शर्मा ने 86.42 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और यशस्वी राणा ने 85.28 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने सभी होनहार विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने इस उपलब्धि का श्रेय कर्मठ शिक्षकों को दिया है जिन्होने दिन रात मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है।
