हिमवंती मीडिया/पाँवटा साहिब 

पाँवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में दो दिन तक चलने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का पहले दिन भव्य आयोजन हुआ। पहले दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाज सेवी नरेंद्र पाल सिंह सहोता ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर की और स्कूल के छात्रों द्वारा स्वागत गीत से हुई। स्कूल के निदेशक ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिससे दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। मुख्य अतिथि ने केजी कक्षा से लेकर पाँचवीं कक्षा तक के कई अधिक मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। साथ ही स्कूल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्यअतिथि ने छात्रों को लक्ष्य की ओर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और सभी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों में बच्चों को भाग लेते रहना चाहिए और आने वाले समय में अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए। यह आयोजन स्कूल की वार्षिक परम्परा के अनुसार, छात्रों के शैक्षणिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया गया था।