हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
ग्राम पंचायत कमरऊ के प्रधान मोहन ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी रिंकी ठाकुर ने अपने बेटे इवान सिंह ठाकुर के दूसरे जन्मदिन पर अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमरऊ में दो छायादार पौधे लगाए, जो भविष्य में बच्चों और स्कूल स्टाफ के लिए आरामदायक स्थल प्रदान करेंगे। इससे पहले, पहले जन्मदिन पर उन्होंने स्कूल के बच्चों को बैग, कॉपी और पेन वितरित किए थे और सिरमौरी ताल स्कूल में दो पौधे लगाए थे, जो अब बड़े हो रहे हैं।
मोहन ठाकुर और रिंकी ठाकुर का कहना है कि पेड़ जीवन, विकास और भविष्य का प्रतीक हैं। पौधारोपण करके वे पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति प्यार का संदेश देना चाहते हैं। उनका मानना है कि शुभ अवसरों पर हमें मिलकर अच्छा और अलग तरह की शुरुआत करनी चाहिए।जन्मदिन की शाम को इवान ने अपने दोस्तों और छोटे बच्चों के साथ पार्टी मनाई और खूब मस्ती की। इस अनोखे जन्मदिन समारोह ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
