हिमवंती मीडिया/शिमला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में प्रधानाचार्य राकेश वर्मा की अध्यक्षता में अभिभावकों की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी )का गठन किया गया। आमसभा में सर्वसम्मति से विद्या कुमारी को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी ) की अध्यक्ष और सरला शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। अर्थात पीरन विद्यालय की एसएमसी की कमान इस बार महिलाओं के हाथ में आ गई। इसके अतिरिक्त स्थानीय पंचायत की प्रधान निशा देवी, रंजना कुमारी, सरिता देवी, देवदत, निशा, परीक्षा, मदन, किरण, हेमा, सुष्मा, अशोक, नीरज , सुमन, कमलकांत, शबनम को गैर सरकारी सदस्य बनाया गया है। जबकि शिक्षक कृष्णा देवी, देविन्दा देवी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, विष्मा देवी और खजान सिंह को सरकारी सदस्य बनाया गया है। प्रधानाचार्य राकेश वर्मा सदस्य सचिव होगें।
राकेश वर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन सरकारी निर्देशों के अनुसार लोकतांत्रिक, पारदर्शी व समावेशी ढंग से किया गया। इस आमसभा में पहली कक्षा से 12वीं में पढ़ने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों, शिक्षकों, और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उन्होने नवगठित एसएससी के पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं सृजन में एसएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होने एसएमसी को सकारात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विद्या कुमारी ने प्रधानाचार्य और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित, नैतिक, नशा मुक्त वातावरण बनाने के साथ-साथ अन्य स्कूल गतिविधियों में सहयोग देने का संकल्प दोहराया। इस मौंके पर पीरन पंचायत के उप प्रधान अतर सिंह ठाकुर, भी उपस्थित रहे
