हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(रवीना)
शनिवार को इनरव्हील क्लब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें कई महिलाएं शामिल हुई। बता दे की हर वर्ष इनर व्हील क्लब अपनी नई टीम का गठन करती है जिसमें प्रधान समेत पूरी टीम को चुना जाता है। वही इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें रितु गुप्ता दूसरी बार प्रेसिडेंट चारुल गोयल सेक्रेटरी, निर्मित कौर वाईस प्रेसिडेंट,सुप्रिया खुराना ट्रेजरार, अर्चना गुप्ता आईएसओ मोनिका गर्ग एडिटर, अंजू वर्मा (zcc) सुनीता शर्मा (zc) बनी। इसी दिन रोटरी क्लब की महिलाओं ने तीज का त्यौहार भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।
वहीं अंजू वर्मा (zcc) ने बताया कि इनर व्हील क्लब के सभी सदस्यों ने इस त्यौहार को मिल कर सेलिब्रेट किया। उन्होंने बताया कि इस त्यौहार को मनाने का हमारा मेन उद्देश्य यह है कि सभी महिलाओं को इस त्यौहार की जानकारी हो। इस दौरान क्लब की प्रेसिडेंट रितु गुप्ता ने बताया कि सभी को एक साथ लेकर चलेंगे गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहारा बनेंगे। उन्होंने बताया कि इनर व्हील क्लब महिलाओं के लिए हर वक़्त आगे रहेगा किसी भी महिलाओं को कोई जरूरत होती है उनकी जरूरत को हम पूरा करेंगे। महिलाओं ने अन्य प्रकार की गेम्स खेली लकी ड्रॉ भी रखें डांस किया। उन्होंने बताया कि इस दिन शिव और पार्वती का मिलन हुआ था और इस उपलक्ष पर यह तीज का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन सभी महिलाएं सजती सवर्ती है और शिव पार्वती का आशीर्वाद लेती है। कार्यक्रम में क्लब की अन्य महिलाएं मौजूद रही।
