हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति चौहान)

सोमवार को श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान चौहान ने विश्रामगृह में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सर्वप्रथम उन्होंने नगर परिषद पांवटा साहिब का आभार जताया कि नगर परिषद की पूरी टीम ने पांवटा साहिब का नाम बदलकर श्री पांवटा साहिब रखने पर मंजूरी जताई है। उन्होंने कहा कि गुरु की नगरी को अब से श्री पांवटा साहिब के नाम से पुकारा जाएगा। साथ ही उन्होंने बदहाल सड़कों की हालत को लेकर लोक निर्माण विभाग तथा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह का दौरा भी बेहद निराशाजनक रहा है। मंत्री आंजभोज क्षेत्र में तो आए लेकिन जिसकी उम्मीद थी वो नहीं हो पाया। सड़कों की हालत में किसी तरफ का कोई सुधार नहीं हुआ और ना ही कोई अधिकारी सुध लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता परेशान है ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसके साथ ही ज्ञान चौहान ने कहा कि ओवरलोडेड ट्राले को लेकर भी पुलिस ओर संबंधित विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। दिन दहाड़े ट्राले चल रहे है। लेकिन पुलिस गहरी निंद्रा में सोई है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडेड ट्रालों से सड़कें भी टूट चुकी है। सड़के हादसे लगातार बढ़ रहे है।

ज्ञान चौहान ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिला सिरमौर में DMFT फंड बड़े स्तर पर जिला प्रशासन के पास जाता है। लेकिन अब तक उस फंड का किसी तरीके का सदुपयोग हुआ वह कहीं नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि आंजभोज के बनोर गांव ओर जहां अत्यधिक माइनिंग होती है वहां पर DMFT फंड खर्च किया जाना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य के बाद तो यह है कि पिछले एक साल से इस बारे में कोई बैठक भी नहीं हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि DMFT फंड को माइनिंग गांव के लोगों पर खर्च किया जाए। सड़कों को सुधारा जाए और पर्यावरण के प्रति भी कोई अच्छा ओर ठोस कदम उठाया जाए।