हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब (रवीना)
आंज भोज क्षेत्र बनोर गांव की तृप्ति ने अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन रखा है। जी हाँ तृप्ति अकादमी सत्र 2024 से 2025 में डॉक्टर वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम के लिए लिपिबद्ध हुई है। इस उपलब्धि पर आज चूड़ेश्वर सेवा समिति ने तृप्ति को 21000 की राशि देखकर सम्मानित किया। यह सम्मान केवल उनके लिए नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। तृप्ति ने 12वीं में भी 90% अंक हासिल किए। कार्यक्रम के दौरान तृप्ति ने अपना अनुभव भी सभी के साथ साझा किया।
उन्होंने बताया कि मेरे लिए यह सफलता इतनी आसान नहीं थी लेकिन मेहनत और लगन के साथ आज यह सपना पूरा हुआ है। ऐसी उपलब्धि के लिए कई रातें बिना नींद के गुजराती उपहार हैं। शुरुआत से ही डॉक्टर बनने का सपना था डॉक्टर बनकर अपने परिवार और समाज की सेवा करना। आज यह सपना पूरा हुआ जिससे मैं बेहद खुश हूं और आने वाले समय में समाज की सेवा कर सकूंगा। उन्होंने कहा कि अगर हम लगन से मेहनत करेंगे तो एक दिन जरूर हमारी मेहनत सफल होगी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के प्रति विश्वसनीयता और जुनून हो तो हर उपलब्धि हासिल की जा सकती है। सभी युवा लड़कियों से भी आग्रह है कि आप जो भी सपना देखना चाहते हैं, उसके साथ जरूर मेहनत करें और लग्न को पूरा करें।
