हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी मयंक चौहान ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। “सेवा, सुशासन और संकल्प” के नारे के साथ चुनाव लड़ रहे मयंक चौहान घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड का विकास, युवाओं को आगे बढ़ाना और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। मयंक चौहान ने लोगों से 17 मई को चुनाव चिन्ह “सिलाई मशीन” के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वह वार्ड के बेटे और भाई के रूप में हमेशा जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे। क्षेत्र के लोगों ने भी युवा उम्मीदवार के प्रति विश्वास जताते हुए समर्थन देने की बात कही। मयंक चौहान ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। �