हिमवंती मीडिया/शिमला
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ईकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष रणदीप ठाकुर का विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। बीते दिनों 17 फरवरी को एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभिनन्दन ठाकुर ने रणदीप ठाकुर को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, विश्वविद्यालय पहुंचने पर रणदीप ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अभिनन्दन ठाकुर ने कहा कि रणदीप काफी लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय में अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रणदीप संगठन को मज़बूत करेंगे। वहीं एन एस यू आई पूर्व प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा ने कहा कि रणदीप जैसे समर्पित और योग्य कार्यकर्ता की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में एनएसयूआई मजबूत होगी। इस अवसर पर एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक मोहित ठाकुर, प्रदेश संयोजक सचिन ठाकुर,कार्तिक जसवाल, विक्रांत शर्मा ,अंकित सतीश, अभिषेक राणा, अनीत जसवाल ,अनिल राणा, हार्दिक भंडारी ,संयम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings