संत निरंकारी मिशन द्वारा देश व्यापी सफाई अभियान

संत निरंकारी मिशन रविवार 23 फरवरी को देशभर में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन करेगा जिसमें अन्य स्थानों के अतिरिक्त 1266 सरकारी अस्पतालों की सफाई की जायेगी। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर-देशों में भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 66वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने 36 वर्षों तक इस मिशन का सद्गुरु रूप में मार्ग दर्शन किया और 13 मई, 2016 को अपने नश्वर शरीर का त्याग किया। बाबा जी कहा करते थे कि- “प्रदूषण अंदर का हो या बाहर का, दोनों ही हानिकारक हैं” यह सफाई अभियान संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान् में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 3.5 लाख श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होंगे जिनमें फाउंडेशन तथा संत निरंकारी सेवादल के सेवादारों के अतिरिक्त साध संगत के अन्य सदस्य भी होंगे। पिछले वर्ष इसी दिन 765 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई। इसी लड़ी में राजगढ़ ब्रांच में प्रमुख सिविल अस्पताल, बस अड्डा और बाजार में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी श्रद्धालु बस अड्डे में प्रातः 6 बजे इकट्ठे होंगे। इस अभियान की अध्यक्षता पच्छाद विधायक रीना कशयप द्वारा की जायगी। जिसमें संत निरंकारी चौरीटेबल फाऊंडेशन के 20 सदस्य, संत निरंकारी सेवादल के 40 भाई व बहनो सहित साध संगत के 100 से अधिक श्रद्धालु इसमें हिस्सा लेंगे। यह सफाई अभियान इस स्थान से शुरू हो कर पूर्ण बाजार और अंत में अस्पताल तक पूर्ण होगा। यह अभियान दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ कई अन्य प्रकार से भी मानव सेवा करता आ रहा है। समाज कल्याण की गतिविधियों पर अधिक ध्यान दिया जा सके इसके लिए अप्रैल 2010 में संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन का गठन किया गया। आज फाउंडेशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह सभी सेवाएं केवल सेवा भाव से ही की जा रही हैं, किसी पर एहसान नहीं किया जा रहा। फाउंडेशन चाहती है कि स्वास्थ्य हो, शिक्षा या कोई अन्य सामाजिक कार्य, हर मानव के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिले और यह धरती स्वर्ग का रूप दिखाई दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close