हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के होनहार छात्र शौर्य अग्रवाल ने NEET परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर क्षेत्र और जिला सिरमौर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित किया गया। शौर्य अग्रवाल की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पांवटा साहिब और पूरे जिला सिरमौर में खुशी और गर्व का माहौल है। इस अवसर पर शौर्य अग्रवाल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। साथ ही, उनके ज्ञान, मेहनत और सेवाभाव से समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की कामना की गई। शौर्य की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। पांवटा साहिब और जिला सिरमौर का नाम रोशन करने वाले शौर्य अग्रवाल को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
