हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर मजदूर नेता एवं समाजसेवी प्रदीप चौहान ठूंडू ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम और युवा शक्ति से समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। प्रदीप चौहान ठूंडू ने स्कूल के जरूरत्मद बच्चो को जुराबे दी प्रदीप चौहान ने कहा कि राजीव गांधी जी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। वहीं, 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर उन्होंने देश के युवाओं को लोकतंत्र में अधिक भागीदारी का अवसर प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी के कार्यकाल में कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र को बढ़ावा मिला, जिसने आगे चलकर भारत की IT क्रांति की मजबूत नींव तैयार की। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों तक संचार सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति 1986 के माध्यम से शिक्षा के आधुनिकीकरण और विस्तार पर जोर दिया गया। साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी। प्रदीप चौहान ठूंडू ने कहा कि राजीव गांधी जी का सपना भारत को 21वीं सदी का आधुनिक, शिक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत राष्ट्र बनाना था। उन्होंने युवाओं, विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और प्रशासनिक आधुनिकीकरण को विशेष महत्व दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी के विचार और उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी देश के विकास की दिशा में प्रेरणा देते हैं। विशेषकर युवाओं और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। प्रदीप चौहान ठूंडू ने राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को देश सदैव सम्मान के साथ याद करता रहेगा। इस मौके पर SMC प्रधान सुरेश चौहान भी साथ रहे
