हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
सालवाला हाई स्कूल की बाउंड्री वॉल के निर्माण के लिए ₹3 लाख की राशि स्वीकृत किए जाने पर स्थानीय प्रतिनिधियों एवं स्कूल प्रबंधन समिति ने माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का हृदय से आभार व्यक्त किया है। प्रदीप चौहान ठूंडू ने कहा कि स्कूल की बाउंड्री वॉल की आवश्यकता एवं समस्या को लेकर उन्होंने शिमला में माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें स्कूल की स्थिति से अवगत करवाया था। आज इस कार्य के लिए राशि स्वीकृत होना पूरे क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।
उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए शिक्षा मंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री जी का भी विशेष धन्यवाद है। उन्होंने भाई मनीष तोमर जी का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हाई स्कूल के खेल मैदान को समतल करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं, स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के प्रधान सुरेश चौहान तथा सदस्यों नरेंद्र सिंह, सुमन कुमार और अनिता देवी ने भी स्कूल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राशि स्वीकृत करने पर माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होने से स्कूल परिसर की सुरक्षा बेहतर होगी और विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
