ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया ।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन चंबा के ऐतिहासिक चौगान में किया जाएगा ।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समारोह में पुलिस, होमगार्ड , जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चंबा, पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तथा वन विभाग की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
GIPHY App Key not set. Please check settings