भाजपा विधायक दल की बैठक शिमला के होटल मरीना में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के पिता स्वर्गीय नारायणन जी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ की गई।
उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र में भाजपा पूरी मजबूती के साथ जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठाएगी। प्रदेश में बारिश के दौरान सड़कों की बदहाल स्थिति, जगह-जगह भूस्खलन, बिजली और पेयजल आपूर्ति की बाधित व्यवस्था तथा सरकार की अपर्याप्त मानसून तैयारियों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा लेकर सदन में सरकार से जवाब मांगेंगे।
रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिनदहाड़े गोलीकांड, कुल्हाड़ी कांड, हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती तथा चिट्टा माफिया की बढ़ती गतिविधियां इस सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े नशा तस्कर सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं और प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। भाजपा इन सभी विषयों पर सरकार से जवाब मांगेगी।
रणधीर शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और विधायकों की लगातार निगरानी कराई जा रही है, उनके फोन टैप किए जा रहे हैं तथा पुलिस और प्रशासन के माध्यम से बैठकों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि भाजपा इस प्रकार की निम्नस्तरीय राजनीति की घोर निंदा करती है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
GIPHY App Key not set. Please check settings