15 अगस्त की तैयारियों को लेकर SDM द्विज गोयल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर SDM द्विज गोयल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित…

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ आज एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2026 के आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर पालिका पांवटा साहिब के सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने छात्रों को कार्यक्रमों के लिए बेहतर ढंग से तैयार करें ताकि राष्ट्रीय पर्व को भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि 2 अगस्त से 12 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा, इसलिए सभी आवश्यक जिम्मेदारियां विद्यालयों को अवकाश से पहले ही सौंप दी गई हैं। साथ ही 13 अगस्त को मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा, जिससे 15 अगस्त के आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों से इस आयोजन में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है, ताकि स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close