पांवटा साहिब में 12 से 15 जुलाई तक शिव कथा का आयोजन..
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा कथा वाचक साध्वी सुश्री दिवेशा भारती के द्वारा भगवान शिव कथा का गुणगान किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम शिव मंदिर बद्रीपुर, जामनीवाला में आयोजित होगा।
मिली जानकारी के अनुसार यह शिव कथा 12 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक चलेगी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ मिलेगा।
संस्थान के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस पावन कार्यक्रम में शामिल होकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागीदार बनें। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की भी अपील की गई है।
GIPHY App Key not set. Please check settings