हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
“द स्कॉलर्स होम सकूल के प्रांगण में सी टी एवं ए आई (Computational Thinking & Artificial Intelligence) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा कक्षा शिक्षण में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला में विद्यालय के 40 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आज की इस कार्यशाला में डाॅ प्रेमपाल ठाकुर मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रार्थना सभा, मुख्य अतिथि के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं। सामाजिक विज्ञान विभाग से बलजीत कौर पूजा शर्मा, रिचा वत्स और अभिलाषा शर्मा अंग्रेज़ी विभाग से सनमीत कौर एवं इशमीत कौर गणित विभाग से नीतू ठाकुर, कनुप्रिया बिष्ट और कुसुम देवी हिन्दी विभाग से ऋतु जैन एवं पूनम बतान कम्प्यूटर विज्ञान विभाग से निशु चौहान एवं प्रेरणा वर्मा विज्ञान विभाग से पूनम शर्मा एवं पूनम सैनी ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
प्रस्तुतियों का मूल्यांकन उपस्थित अतिथिगण डाॅ प्रेमपाल ठाकुर, सुश्री ज्योति शर्मा एवं सुश्री प्रिया जिंदल ने निर्णायक मंडल के रूप में किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता, नवाचार एवं विषय की गहन समझ की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा उन्होंने सभी प्रतिभागियों और निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों को भविष्य की शिक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप सीटी एवं एआई आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यशाला शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।
