54 वें पर्यावरण दिवस के दूसरे दिन स्वस्तिक गौतम की टीम ने भी एस पी ऑफिस से सटे शहीदी पार्क में पौधारोपण किया
शांति गौतम
क्योरटेक ग्रुप के एमडी सुमित सिंगला और बीबीएन पुलिस जिला के एसपी विनोद कुमार धीमान की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईबीएन पार्क (एसपी रोड) में वृक्षारोपण किया गया तथा भविष्य में भी मिलकर बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित करने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर बीबीएन पुलिस जिला के एसपी विनोद कुमार धीमान ने कहा कि 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र (यू एन) द्वारा हमारे ग्रह की सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर जागरूकता और कार्रवाई को प्रेरित करने हेतु स्थापित किया गया था। पर्यावरण सभी जीवों के जीवन का आधार है, लेकिन आज यह जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि पेड़ लगाना, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) करना और पानी की बचत करना जैसे छोटे-छोटे दैनिक प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
इस मौके पर सुमित सिंगला ने कहा कि आईबीएन पार्क के पास बन रही फॉरेंसिक लैब के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा क्योरटेक ग्रुप की ओर से पार्क का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यह अभियान दुनिया भर के लाखों लोगों को सतत (सस्टेनेबल) जीवनशैली अपनाने,पर्यावरण-अनुकूल व्यावसायिक मॉडल को बढ़ावा देने और क्षतिग्रस्त पारिस्थितिक तंत्रों को पुनर्जीवित करने के लिए एकजुट करता है। अंततः, विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी सोच और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है तथा यह सिद्ध करता है कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की रक्षा करने में सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर क्यूरटेक फार्मा के डायरेक्टर प्रणय सिंगला भी मौजूद रहे।
उधर 54 वें विश्व पर्यावरण दिवस के तहत चल रहे पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन युवा समाजसेवी एवं आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम की टीम विनोद सिसोदिया, विकास, बलबीर चंदेल, सक्षम आदि ने एस पी ऑफिस से सटे शहीदी पार्क में पौधारोपण किया। वहीं 14 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन डी आर एफ टीम) द्वारा डी आई जी एन बी आर प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में टी पी एल नालागढ़ द्वारा किन्वन फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में पौधारोपण किया।
GIPHY App Key not set. Please check settings