हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र के मिश्रावाला स्थित मदरसा कादरिया नहर के पास आईपीसी विभाग द्वारा स्थापित वाटर सप्लाई स्कीम इन दिनों गंभीर समस्या का सामना कर रही है। इस स्कीम से गांव जगतपुर, मीलिया, मिश्रावाला सहित आसपास के कई गांवों को पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन लंबे समय से क्षेत्र में पानी की किल्लत बनी हुई है। मिश्रावाला निवासी बुजुर्ग अयूब अली मोहम्मद ईशान ने बताया कि स्कीम के तहत लगी वाटर सप्लाई की तारें चोरों द्वारा चोरी कर ली गई हैं, जिसके कारण पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या के चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा जाहिर की और संबंधित विभाग से जल्द समाधान की मांग की। साथ ही आईपीसी विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द चोरी हुए तारों को बदलकर पानी की सप्लाई बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। वही जब आई इस मामले में आईपीएस विभाग के JE चिरंजीव जांबा से बात की तो उन्होंने बताया कि आईपीएस विभाग की स्कीम से दो बार तार चोरी हो चुकी है। इसके संदर्भ में पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई है जल्द ही पानी की आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी।