हिमवंती मीडिया/पावटा साहिब
पांवटा साहिब स्थित “द स्कॉलर्स होम स्कूल में एसबीसी काउंसिल सदस्यों का चयन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना का विकास करना रहा। सावधानीपूर्वक चयन प्रक्रिया के बाद सत्र 2026–27 के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। जिसमें अदम्य सैनी (कक्षा 12वीं, नॉन-मेडिकल) हेड गर्ल: सिमरनप्रीत कौर (कक्षा 12वीं, कॉमर्स) डिप्टी हेड बॉय: वत्सल मल्हान (कक्षा 12वीं, कॉमर्स) डिप्टी हेड गर्ल: शरलीन कौर (कक्षा 12वीं, कॉमर्स) स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय: अक्षित राय (कक्षा 11वीं, नॉन-मेडिकल) स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल: वंशिका (कक्षा 11वीं, ह्यूमैनिटीज) हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन अजीत सिंह हाउस: कैप्टन — प्रांजय तोमर (कक्षा 10वीं) वाइस कैप्टन — अर्नव शर्मा (कक्षा 9वीं) मनु हाउस: कैप्टन — भवेश भार्गव (कक्षा 10वीं) वाइस कैप्टन — गुंडराज कौर (कक्षा 9वीं) श्रवण हाउस: कैप्टन — अभिजय सिंह चौहान (कक्षा 10वीं) वाइस कैप्टन — राध्या (कक्षा 9वीं) ध्रुव हाउस: कैप्टन — आदर्श शर्मा (कक्षा 10वीं) वाइस कैप्टन — वैभव चौहान (कक्षा 9वीं) विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक गुरमीत कौर नारंग ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, वरिष्ठ प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप बतान और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान चारों हाउस के शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने नव-चयनित काउंसिल सदस्यों का जोरदार स्वागत किया।
