एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

हिमवंती मीडिया/शिमला 

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आज राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। निदेशक मंडल की बैठक में कॉर्पाेरेशन की परिचालन दक्षता और वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने से जुड़े अलग-अलग विषयों विस्तार से चर्चा की गई और बागवानी क्षेत्र के हित में कई अहम निर्णय लिए गए।
निदेशक मंडल को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एचपीएमसी के वार्षिक लेखा के बारे में अवगत करवाया गया। यह भी अवगत करवाया गया कि निगम का वार्षिक कारोबार लगभग 111 करोड़ रुपये रहा है और 6.65 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया है। रणनीतिक योजना और प्रोजेक्ट डवेल्पमेंट को सुदृढ़ करने के लिए, निदेशक मंडल ने एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक उप-समिति बनाने को स्वीकृति प्रदान की। यह समिति मार्केटिंग प्लान बनाने, निगम की खाली पड़ी जमीन और कम इस्तेमाल हो रही सपंत्तियों के विकास के तरीके खोजने पर ध्यान केंद्रित करेगी ताकि राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ाया जा सके और मार्केटिंग नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा सके। इसके साथ फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के बारे में सुझाव भी प्राप्त किए जा सकें। निदेशक मंडल ने बागवानी विभाग की उपलब्ध जमीन का इस्तेमाल करके चौपाल क्षेत्र के लिए एक ग्रेडिंग-पैकिंग लाइन और एक सीए स्टोर बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की।

निगम में मौजूदा श्रमशक्ति की कमी को देखते हुए निदेशक मंडल ने कामकाज प्रभावित न हो इसके लिए बागवानी विभाग से सेकंडमेंट आधार पर स्टाफ तैनात करने को भी मंजूरी दी। मंडी मध्यस्थता योजना के संबंध में बागवानों-किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान करने पर चर्चा की गई। बैठक में यह सुझाव दिया गया कि छोटे और जरूरतमंद किसानों 10-20 बैग एचएमओ स्प्रे ऑयल का प्रबंध किया जाए ताकि उन्हें तुरंत राहत मिल सके। छोटे और जरूरतमंद किसानों के सही राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद हर व्यक्ति के लिए 5 एचएमओ ड्रम देने को स्वीकृति प्रदान की गई। बागवानी मंत्री एवं एचपीएमसी अध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कॉर्पोरेशन प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र की प्रगति के लिए निगम के मार्केटिंग नेटवर्क, इंफ्रास्ट्रक्चर और किसान-केंद्रित प्रयासों को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सचिव बागवानी सी पालरासू, एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक विनय सिंह, निदेशक बागवानी सतीश शर्मा, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, महाप्रबंधक एचपीएमसी सनी शर्मा, निदेशक और बोर्ड के नव-नियुक्त गैर सरकारी निदेशक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close