हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
लिबर्टी शूज लिमिटेड, यमुनानगर रोड, पांवटा साहिब और रोटरी पांवटा साहिब ने मिलकर एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। इस शिविर में श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हिस्सा लिया, जिनमें फिजिशियन, जनरल सर्जन, और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हुए।
शिविर में 115 व्यक्तियों का चेकअप किया गया और ब्लड डोनेशन कैंप में 68 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुआ। इस अवसर पर महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता, राहुल गर्ग, अभीनव बंसल, राकेश गर्ग, और अमित इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings